Uttar Pradesh

7 माह बाद दर्ज हुआ सामूहिक दुष्कर्म का मामला

सामूहिक दुष्कर्म, फतेहपुर, बिंदकी,Gang Rape
सामूहिक दुष्कर्म, फतेहपुर, बिंदकी,
Gang Rape

बांदा | उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले की बिंदकी पुलिस ने सात माह बाद न्यायालय के आदेश पर एक दलित महिला से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सोमवार को दर्ज किया है।

थानाध्यक्ष (बिंदकी) राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया, “मुख्य दंडाधिकारी (सीजेएम) ने न्यायालय के आदेश पर सोमवार शाम जफराबाद गांव के झल्लू कुशवाहा और मनोज के खिलाफ एक दलित महिला से तमंचा का भय दिखाकर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज किया गया है।”

उन्होंने कहा, “पीड़िता ने दोनों पर 15 मई, 2016 की शाम दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।”

वहीं पीड़िता का कहना है कि मुकामी पुलिस आरोपियों से मिली हुई है और वह मामले में अंतिम रपट लगा सकती है। इसके चलते पीड़िता ने विवेचना अधिकारी बदलने की मांग की है।

=>
=>
loading...