NationalTop News

चीनी कंपनी ओप्पो के कर्मचारी पर तिरंगे के अपमान का आरोप

ओप्पो, OPPO, चीनी कंपनी ओप्पो, तिरंगे के अपमान का आरोप, चाइनीज मोबाइल

नोएडा। नोएडा के सेक्टर 63 में आज तिरंगा के अपमान को लेकर हंगामा मच गया। आरोप है कि यहां स्थित चाइनीज मोबाइल ओप्पो  के भवन पर लगे तिरंगा को चीनी कर्मचारी ने फाड़कर कूड़े में डाल दिया।

ओप्पो, OPPO, चीनी कंपनी ओप्पो, तिरंगे के अपमान का आरोप, चाइनीज मोबाइल

जब लोगों को इसकी खबर लगी तो भारी संख्या में जुटकर इसका विरोध किया। बताया जा रहा है कि पास ही की बिल्डिंग में काम करने वाले एक युवक ने चीनी नागरिक को तिरंगा को फाड़ते हुए देख लिया। इसके बाद उसने दूसरे लोगों को इसके बारे में बताया जिसके बाद भवन के बाहर भारी भीड़ जुट गई और जमकर नारेबाजी करने लगे।

भवन के पास सैंकड़ों युवक प्रदर्शन-नारेबाजी करने लगे। कईयों के हाथों में तिरंगा भी था। ये सभी तिरंगा का अपमान करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

 

=>
=>
loading...