Sports

चैम्पियंस लीग: पेरेज की हैट्ट्रिक, जीत के साथ शीर्ष पर आर्सेनल

चैम्पियंस लीग, पेरेज, तीन गोल, चैम्पियंस,लुकास पेरेज

 

चैम्पियंस लीग, पेरेज, तीन गोल, चैम्पियंस,
लुकास पेरेज

बासेल| लुकास पेरेज की ओर से दागे गए तीन गोल की बदौलत चैम्पियंस लीग के ग्रुप स्तर पर छठे दौर में खेले गए मुकाबले में आर्सेनल ने बासेल को मात देकर लीग सूची में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, सैंट जैकब पार्क में मंगलवार रात खेले गए मुकाबले में आर्सेनल ने बासेल को 4-1 से मात दी।

पेरेज की ओर से आठवें और 16वें मिनट में किए गए दो गोल से आर्सेनल ने मुकाबले के पहले हाफ में बासेल पर 2-0 से बढ़त हासिल की।इसके बाद दूसरे हाफ में भी पेरेज ने 47वें मिनट में तीसरा गोल दागते हुए स्कोर 3-0 किया, वहीं एलेक्स इवोबी ने 53वें मिनट में चौथा गोल दागा और आर्सेनल को 4-0 से बढ़त दिलाई।

इस बीच, बासेल के इस मुकाबले में सेदोउ दोमबिया ने एकमात्र गोल किया। यह गोल 78वें मिनट में किया गया। इस कारण आर्सेनल ने बासेल पर 4-1 से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ आर्सेनल ने लीग सूची में 14 अंक पाकर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। वहीं पेरिस सेंट जर्मेन दूसरे स्थान पर है।

=>
=>
loading...