NationalTop News

इंतजार हुआ खत्म युवराज की हुईं हेजल

wedding-story_647_113016045529

चंडीगढ़। क्रिकेट खिलाड़ी युवराज सिंह और अभिनेत्री हेजल कीच बुधवार को परिणय सूत्र में बंध गए। दोनों ने सिख रिति रिवाज से फतेहगढ़ साहिब जिला के गुरुद्वारा में शादी की।
युवराज ने अपनी शादी में लाल रंग की शेरवानी, क्रीम रंग का चूड़ीदार पजामा और लाल रंग की पकड़ी पहनी थी।
हेजल ने इस मौके पर लंहगा पहना था और अपना सिर दुपट्टे से ढक़ा हुआ था।
विवाह समारोह यहां से 40 किलोमीटर दूर फतेहगढ़ सहीब गांव के गुरुद्वारे में सिख रिति रिवाज अंनत कारज से संपन्न हुआ। इस मौके पर गुरुद्वारे को भी सजाया गया।
इस मौके पर पारंपरिक ढोल और संगीत का भी इंतजाम भी किया गया था।
इस शादी में युवराज की मां शबनम सिंह, उनके रिश्तेदार और करीबी मित्र शामिल थे।
युवराज के पिता और पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी जोगराज सिंह गुरुद्वारे पर नहीं आए। उन्होंने मंगलवार शाम को होटल में हुए कार्यक्रम में शिरकत की थी।
इस मौके पर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे। मंगलवार शाम को होटल में संगीत का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम ने हिस्सा लिया था।
संगीत का कार्यक्रम उसी होटल में था जिसमें भारत और इंग्लैंड की टीमें रूकी हुई थीं।
युवराज दिल्ली में सात नवंबर को रिसेप्श्न देंगे। इसके बाद मुंबई और गोवा में भी वह शादी का जश्न मनाएंगे।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar