NationalTop News

राज्यसभा में नोटबंदी पर चर्चा

राज्यसभा में भारी शोर-शराबा, पिछड़े वर्गो के लिए नया राष्ट्रीय आयोग, राम गोपाल यादवrajyasabha

 

नई दिल्ली,शीत सत्र, संसद, नोटबंदी, जनता दल, वाम दलों, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस
rajyasabha

नई दिल्ली| संसद का शीत सत्र बुधवार से शुरू होने के बाद उच्च सदन राज्यसभा में नोटबंदी पर चर्चा हो रही है। इससे पहले सदन में नोटबंदी पर चर्चा के प्रस्ताव को स्वीकार किया गया।

राज्यसभा के उपसभापति पी.जे. कुरियन ने कहा, “हमें नोटबंदी पर चर्चा के लिए नोटिस मिले हैं। हम शाम छह बजे तक चर्चा कर सकते हैं।”कुरियन ने सदस्यों की गुरुवार को भी चर्चा जारी रखने की मांग भी स्वीकार कर ली।

कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, वाम दलों और जनता दल (युनाइटेड) ने नोटबंदी पर चर्चा के लिए नोटिस दिए हैं।विपक्षी पार्टियों ने मंगलवार को नोटबंदी के मुद्दे को संसद के दोनों सदनों में उठाने का फैसला किया था।

=>
=>
loading...