Sports

महिला हॉकी: चीन को हराकर भारत ने रचा इतिहास

_92289039_fa48a9eb-776f-4e90-a535-8f67b16e3b4b

सिंगापुर। भारतीय महिला हॉकी टीम ने सिंगापुर में आयोजित हुई एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली है। शनिवार को खेले गए फाइनल मुक़ाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 2-1 से मात दी।

इससे पहले भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने भी मलेशिया में समाप्त हुई एशियन पुरुष हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पाकिस्तान को हराकर जीती थी। फाइनल में पहला गोल खेल के 13वें मिनट में भारत की दीप एक्का ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर किया।

इसके बाद खेल के 44वें मिनट में चीन ने हमला बनाते हुए मेंगलिंग झोंग के मैदानी गोल की सहायता से स्कोर 1-1 कर दिया। भारत को खेल के अंतिम 60वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला।

इसे दीपिका ने गोल में बदलने में कोई ग़लती नही की और 2-1 के स्कोर के साथ भारत ने फ़ाइनल मैच जीत लिया।  इससे पहले राउंड रॉबिन मुक़ाबले में चीन ने भारतीय महिला हॉकी टीम को 3-2 से हराया था, लेकिन भारतीय टीम ने उसका बदला ख़िताबी जीत के साथ लिया. इस टुर्नामेंट में भारत और चीन के अलावा जापान, दक्षिण कोरिया और जापान की टीम ने हिस्सा लिया.

तीसरे स्थान पर जापान रहा. उसने इस स्थान के लिए दक्षिण कोरिया को 2-1 हराया। इससे पहले भारतीय महिला हॉकी टीम ने रियो में भी हिस्सा लिया था।

लेकिन रियो में भारतीय टीम ग्रुप-बी में रहते हुए एक भी मैच नही जीत सकी थी. उसने राउंड रॉबिन में बस जापान के ख़िलाफ 2-2 से बराबरी पर मुक़ाबला खेला था।

इस तरह साल 2016 के जाते-जाते भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम ने ख़िताबी जीत हासिल कर ओलंपिक की निराशा को कुछ हद तक दूर किया।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar