International

2 अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों ने मतदान किया

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव, डोनाल्ड ट्रंप, हिलेरी क्लिंटनट्रंप-क्लिंटन
मतदान, अमेरिका, राष्ट्रपति पद, 2 अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री, नासा
मतदान

वाशिंगटन| अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए स्थानीय समयानुसार मंगलवार सुबह से शुरू होने जा रहे मतदान से पहले दो अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरिक्ष से मतदान किया है।

नासा के अनुसार, अंतरिक्ष यात्री शेन किम्ब्रो ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से आधिकारिक तौर पर ‘इलेक्ट्रॉनिक एबसेंटी’ मत दिया। एक अन्य अंतरिक्ष यात्री केट रुबिन्स ने पिछले सप्ताह पृथ्वी पर पहुंचने से पहले अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

टेक्सास के विधायिका ने 1997 में एक विधेयक पारित किया था, जिसके तहत तकनीकी मतदान प्रक्रिया की मदद से ह्यूस्टन के दो निवासियों को अंतरिक्ष की कक्षा में मौजूद रहने के दौरान मतदान करने का मौका दिया गया था।

अंतरिक्ष यात्रियों के लिए मतदान प्रक्रिया एक साल पहले शुरू हो जाती है और वे यह चुन सकते हैं कि अंतरिक्ष में रहने के दौरान वे स्थानीय, राज्य या संघीय किस चुनाव में शामिल होना चाहते हैं।

=>
=>
loading...