National

सोनिया गांधी को अस्पताल से छुट्टी मिली

सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका, कांग्रेसSonia Gandhi

 

सोनिया गांधी,  राहुल गांधी, प्रियंका, कांग्रेस
Sonia Gandhi

नई दिल्ली| कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को बुधवार को सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। यह जानकारी एक बयान जारी कर दी गई है। कांग्रेस अध्यक्ष को फेफड़े के संक्रमण के चलते तथा साथ ही वायरल बुखार होने पर गत 28 नवम्बर को अस्पताल में भर्ती किया गया था।

सोनिया की बेटी प्रियंका उनके साथ हैं, जबकि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल के एक वरिष्ठ सलाहकार अरूप कुमार बसु ने कहा, “गांधी का बुखार ठीक हो गया है और स्थिर हालत में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई है।”

इससे पहले अस्वस्थता की स्थिति में गांधी दो बार सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हो चुकी थीं, जब उनके कंधे का एक छोटा ऑपरेशन किया गया था।

=>
=>
loading...