Top NewsUttar Pradesh

सुलखान सिंह बने UP के नए DGP, जावीद अहमद का तबादला

लखनऊ। सुलखान सिंह उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी बनाए गए हैं। बता दें, कि सुलेखान सिंह जावीद अहमद की जगह लेंगे। हालांकि, ये कयास सत्ता परिवर्तन के बाद से ही लगाए जा रहे थे कि प्रदेश के डीजीपी को जल्द बदला जा सकता है लेकिन योगी सरकार ने इसमें समय लिया। वहीं जावीद अहमद को पीएसी का डीजीपी बनाया गया है, जबकि आदित्यनाथ मिश्रा को एडीजी लॉ एंड ऑर्डर नियुक्त किया गया है।

-अजय शुक्ला को मंडलायुक्त चित्रकूट मंडल बनाया गया है।
-एस वीएस रंगाराव को मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल बनाया गया।
-अमित मोहन प्रसाद को एमडी मेट्रो नोयडा का अतिरिक्त प्रभार
-हिमांशु कुमार का तबादला रद्द हुआ।
-अनुराग यादव को सचिव संस्थागत वित्त बनाया गया है।

 

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar