NationalTop News

सिमी के फरार सभी आठ आतंकवादी मुठभेड़ में ढेर

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, प्रहरी की हत्या कर फरार, सिमी के सभी आठ आतंकवादी मुठभेड़ में ढेरsimi terrorist bhopal jail
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, प्रहरी की हत्या कर फरार, सिमी के सभी आठ आतंकवादी मुठभेड़ में ढेर
simi terrorist bhopal jail

भोपाल| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के केंद्रीय जेल से एक प्रहरी की हत्या कर फरार हुए प्रतिबंधित संगठन सिमी (स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया) के सभी आठ आतंकवादियों को पुलिस ने मार गिराया।

भोपाल के पुलिस महानिरीक्षक योगेश चौधरी ने संवाददाताओं को बताया कि गुनगा थाना क्षेत्र के अचारपुरा के मड़ीखेडा पठार में आतंकवादियों और पुलिस के बीच हुई मठभेड़ में आठों आतंकवादी मारे गए। यह पुलिस की संयुक्त कार्रवाई रही। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने पुलिस पर फायरिंग की और भागने की कोशिश की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आठों आतंकवादी मारे गए।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की केंद्रीय जेल से प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के आठ आतंकवादी एक प्रहरी की हत्या के बाद फरार हो गए थे। इस मामले में चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, भागने से पहले इन आतंकियों ने एक प्रहरी रमाशंकर की हत्या कर दी और एक अन्य को बंधक बना लिया। पुलिस ने भोपाल की सभी सीमाओं को सील कर आतंकवादियों की तलाश तेज कर दी थी। वहीं पूरे प्रदेश में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है।

प्रदेश के गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि सिमी आतंकवादियों के फरार होने के मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर चार जेल अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित अफसरों में जेल अधीक्षक, उपाधीक्षक, सहायक अधीक्षक और मुख्य जेल प्रहरी भी शामिल हैं।

जेल सूत्रों के अनुसार, आतंकवादी दिवाली की रात लगभग 12 से दो बजे के बीच एक दरवाजे को तोड़कर बैरक से बाहर आ गए। उन्होंने एक जेल प्रहरी की हत्या कर दी और दूसरे को बंधक बना लिया। उसके बाद वे चादरों की रस्सी बनाकर दीवार फांद कर फरार हो गए।

फरार होने वाले आतंकवादियों के नाम शेख मुजीब, माजिद खालिद, अकील, खिलची, जाकिर सलीख, महबूब व अमजद थे। इनमें चार आतंकवादी वे भी हैं, जो खंडवा जेल से फरार हुए थे और उन्हें ओडिशा से गिरफ्तार किया गया था। इन पर बैंक डकैती, लूट, देशद्रोह सहित कई मामले चल रहे हैं।

=>
=>
loading...