International

समुद्र के रास्ते 3.5 लाख लोग यूरोप पहुंचे : आईओएम

समुद्र के रास्ते 3.5 लाख, जेनेवा, इंटरनेशनल ऑगेर्नाइजेशन फॉर माइग्रेशन

 

समुद्र के रास्ते 3.5 लाख, जेनेवा, इंटरनेशनल ऑगेर्नाइजेशन फॉर माइग्रेशन

जेनेवा। इंटरनेशनल ऑगेर्नाइजेशन फॉर माइग्रेशन (आईओएम) के मुताबिक, इस साल यूरोप पहुंचने के लिए कुल 350,573 लोग और शरणार्थी भूमध्यसागर पार कर चुके हैं। इनमें से लगभग 173,188 लोग इटली के तट पर जबकि 171,751 लोग ग्रीस तट पर पहुंचे हैं।इसके अलावा 5,445 और 189 लोग स्पेन और साइप्रस भी पहुंचे हैं।

हालांकि, 2015 की तुलना में यहां आने वाले लोगों की संख्या जनवरी से घटी है। 2015 की समान अवधि में 883,000 लोगों ने भूमध्यसागर पार किया था। इस दौरान लोगों के मरनों की संख्या बढ़ी है। आईओएम के मुताबिक, यूरोप पहुंचने के लिए भूमध्यसागर पार करने का प्रयास करने के दौरान 4,699 पुरुषों, महिलाओं और बच्चों की डूबकर मौत हो गई, जबकि 2015 में यह आंकड़ा 3,567 था।

 

 

=>
=>
loading...