International

श्रीलंका ने 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

श्रीलंकाई समुद्र, भारतीय मछुआरों, श्रीलंकाई नौसेना, डेल्फ्ट द्वीप, गिरफ्तार

कोलंबो | श्रीलंका की नौसेना ने कथित तौर पर श्रीलंकाई समुद्र क्षेत्र में मछली पकड़ रहे 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया।

श्रीलंकाई समुद्र, भारतीय मछुआरों, श्रीलंकाई नौसेना, डेल्फ्ट द्वीप, गिरफ्तार

समाचार वेबसाइट ‘कोलंबो पेज’ पर रविवार को जारी खबर में कहा गया है कि श्रीलंकाई नौसेना ने शनिवार को श्रीलंका के पश्चिमोत्तर समुद्री सीमा में डेल्फ्ट द्वीप के नजदीक मछली पकड़ने के आरोप में भारतीय मछुआरों की मछली पकड़ने वाली दो यांत्रिक नौकाएं भी कब्जे में ले लीं। श्रीलंकाई नौसेना के अनुसार, गिरफ्तार भारतीय मछुआरों को जाफना के मत्स्य पालन विभाग के सहायक निदेशक को आगे की जांच के लिए सौंप दिया गया है।

 

=>
=>
loading...