Entertainment

शान मेरे पंसदीदा गायकों में से एक : विशाल ददलानी

विशाल ददलानी, शान, विशाल-शेखर, ट्वीटVishal-Dadlani

 

विशाल ददलानी, शान, विशाल-शेखर, ट्वीट
Vishal-Dadlani

मुंबई | बॉलीवुड के संगीतकार विशाल ददलानी को आगामी भविष्य में गायक शान के साथ काम करने की इच्छा है। विशाल का कहना है कि शान उनके पसंदीदा गायकों में से एक हैं।

शान ने ट्विटर पर 2008 में आई फिल्म ‘दोस्ताना’ के गीत ‘कुछ कम’ को साझा किया, जिसे गायक ने आवाज दी है। उन्होंने यह गीत विशाल-शेखर के लिए गाया था।

‘दोस्ताना’ के निर्देशक तरुण मनुसुखानी के एक ट्वीट को साझा करते हुए शान ने लिखा, “यह गीत विशाल-शेखर के लिए मेरा आखिरी गीत था, लेकिन हमारा यह दोस्ताना आज भी जारी है। तरुण शुक्रिया।”

इस ट्वीट की प्रतिक्रिया में विशाल ने लिखा, “हम इस अंतर को जल्द ही पाटेंगे शान। मैंने यह हमेशा कहा है और मैं इसे मानता भी हूं। आप मेरे पसंदीदा गायकों में से एक हो।” शान को आगामी टेलीविजन गायकी शो ‘द वॉइस सीजन-2’ में एक कोच के रूप में देखा जाएगा।

=>
=>
loading...