Uncategorized

शहीदों का अपमान करने वाले सबसे बड़े दलाल : मनिन्दर सिंह बिट्टा

मनिन्दर सिंह बिट्टा, सर्जिकल स्ट्राइक, शहीदों का अपमान करने वाले सबसे बड़े दलालm.s.bitta
मनिन्दर सिंह बिट्टा, सर्जिकल स्ट्राइक, शहीदों का अपमान करने वाले सबसे बड़े दलाल
m.s.bitta

गोवर्धन। (मथुरा)। आतंकवाद विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनिन्दर सिंह बिट्टा ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक पर किसी भी पार्टी को प्रतिक्रिया नहीं करनी थी। सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रधानमंत्री से सबूत मांगना गलत है। शहीदों का अपमान करने वाले सबसे बड़े दलाल हैं।

बिट्टा ने कहा कि एक समय विपक्ष के नेता अटल बिहारी वाजपेयी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को देवी कहा था। आज अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोग तारीफ कर रहे हैं तो कोई बुराई नहीं है।

गांव भवनपुरा में शहीद समोद कुमार की प्रतिमा का अनावरण करने आए भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा और मनिंदर सिंह बिट्टा ने शहीद समोद कुमार के पिता बच्चू सिंह, मां बीना देवी एवं समोद की पत्नी सीमा व उनके दोनों बच्चों के साथ शहीद की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान पूरा शहीद स्मारक स्थल देशभक्ति के जयकारों से गूंज उठा।

इसके पश्चात सभा स्थल पर भाजपा नेता श्रीकांत शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार शहीदों के प्रति संवेदनशील है। पाकिस्तान से कश्मीर लेकर रहेंगे और पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित कराकर ही दम लेंगे। अगर पाकिस्तान ने कोई भी नापाक हरकत की तो इसी तरह जवाब दिया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी शहीद दिवस मना रही है। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह, ओमप्रकाश सिंह, चेतन मलिक, ठा़ मेघश्याम ज्ञानेंद्र राणा, मोहनलाल शर्मा, परशुराम शर्मा, लोकदल नेता सुरेश भगत, सपा नेता पीतम चौधरी, कर्नल विक्रम सिंह आदि ने विचार व्यक्त किये।

समोद की प्रतिमा देख नम हुईं सबकी आंखें

अपने बेटे की प्रतिमा देखकर शहीद समोद की मां बीना देवी मनिंदर सिंह बिट्टा से लिपटकर रोने लगीं। यह देख उनके साथ परिवार के अन्य लोग और बिट्टा भी अपनी आंखों से आंसू नहीं रोक पाए।

=>
=>
loading...