Top NewsUttar Pradesh

विस चुनाव 2017: भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

विस चुनाव 2017: भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारीbjp-list by jp nadda
विस चुनाव 2017: भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी
bjp-list by jp nadda

नई दिल्ली। भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव-2017 के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें पार्टी ने उत्तराखंड से 64 उम्मीदवार और उत्तर प्रदेश से 149 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है।

अधिकतर सिटिंग विधायकों को टिकट दे दिया गया है। दूसरे दलों से आए कुछ मौजूदा विधायकों को भी टिकट मिला है। इससे पहले पार्टी के बड़े नेताओं की प्रत्याशियों को चुनने के लिए लंबी बैठक चली। सूची का ऐलान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने‍ किया।

यूपी में भाजपा ने बेहट से महावीर राणा और नकुड़ से धर्मसिंह सैनी को टिकट दिया है। इसके अलावा गंगोह से प्रदीप चौधरी, नहटोर से ओम कुमार को पार्टी ने टिकट दिया है। मथुरा से श्रीकांत शर्मा को भी टिकट दिया गया है। वहीं, बलदेव सीट से पूरनप्रकाश पार्टी के उम्मीदवार होंगे। पक्षालिका सिंह को भाजपा ने बाह से उम्मीदवार बनाया है।

वहीं, इससे पहले यूपी चुनावों के उम्मीदवारों को लेकर रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अमित शाह के आवास पर दिनभर बैठकों का दौर चला था। उत्तर प्रदेश के प्रमुख नेताओं के साथ दोपहर 12 बजे बैठक शुरू हुई थी।

इसमें केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, कलराज मिश्र, ओम माथुर, सुनील बंसल, केशव प्रसाद मौर्य मौजूद रहे। शाम चार बजे तक चली बैठक में सभी सातों चरणों की प्रमुख सीटों पर चर्चा की गई।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करने में सबसे आगे बसपा है। पार्टी ने अब तक कुल 401 प्रत्याशियों का ऐलान किया है। वहीं, वामदलों ने रविवार को प्रत्याशियों की घोषणा की। समाजवादी पार्टी की ओर से मुलायम-अखिलेश खेमों ने अब तक कई उम्मीदवारों का ऐलान किया है।

सात चरणों में होने हैं यूपी चुनाव

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव इस बार सात चरणों में कराया जा रहा है। पहला चरण 11 फरवरी से शुरू होकर अंतिम चरण 08 मार्च को खत्म होगा। पांचों राज्यों का रिजल्ट 11 मार्च को आएगा।

पहला चरण: 11 फरवरी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 73 सीटों पर मतदान

दूसरा चरण: 67 सीटों पर 15 फरवरी को मतदान होगा

तीसरा चरण : 69 सीटों पर 19 फरवरी को मतदान होगा

चौथा चरण: 53 सीटों पर 23 फरवरी को मतदान होगा

पांचवा चरण: 52 सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा

छठा चरण: 15 तारीख को नॉमिनेशन की लास्ट डेट है और 4 मार्च को मतदान होगा

सातवां चरण: आखिरी फेज में 7 जिलों में 40 सीटों पर 8 मार्च को मतदान होगा

एक चरण में होगा उत्तराखंड विधानसभा चुनाव

उत्तरखंड विधानसभा चुनाव के सभी 70 सीटों पर एक ही फेज में मतदान होगा। वोटिंग के लिए 15 फरवरी की तारीख रखी गई है।

=>
=>
loading...