मुख्य समाचार

विजय माल्या का ट्विटर खाता हैक

विजय माल्या, ट्विटर, शराब कारोबारी, आधिकारिक, करीब 55.1 लाख, हैकvijay_malya_

 

विजय माल्या, ट्विटर, शराब कारोबारी, आधिकारिक, करीब 55.1 लाख, हैक
vijay_malya_

नई दिल्ली| शराब कारोबारी विजय माल्या का आधिकारिक ट्विटर हैंडलर शुक्रवार सुबह हैक कर लिया गया। हैक करने के बाद लीजन नामक समूह या व्यक्ति ने माल्या के ट्विटर से करीब 55.1 लाख लोगों को अपमानजनक और शर्मनाक ट्वीट्स की एक श्रृंखला भेजी।

इस नाम से कुछ दिनों पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का भी ट्विटर खाता हैक किया गया था।लीजन के ट्वीट के बीच में ही माल्या ने ट्वीट किया, “मेरा खाता किसी लीजन ने हैक कर लिया है, जो अब मेरे नाम से ट्वीट कर रहा है। उसकी बस अनदेखी करें। हम यह ठीक कर देंगे।”

माल्या ने लिखा, “लीजन नामक गिरोह ने मेरा ई-मेल खाता हैक कर लिया है और मुझे ब्लैकमेल कर रहा है। क्या मजाक है।”एक स्वयंघोषित समूह का दावा करते हुए कई श्रृंखला में ट्वीट करते हुए माल्या के खाते की जानकारी, पता और फोन नंबर होने का दावा किया।

लीजन ने माल्या के खाते से ट्वीट किया, “हेलो, हम वापस आ गए। कई बैंकों में विजय माल्या की संपत्ति है। मिस्टर माल्या के सभी पासवर्ड पता हैं।”उन्होंने जनता के समर्थन का आग्रह करते हुए दावा किया कि वह आने वाले हफ्तों में और अधिक गतिविधियों को अंजाम देंगे।

उन्होंने लिखा, “जो इस कार्य का समर्थन करना चाहते हैं, वह लोग जुड़ सकते हैं। हमें लीजन-ग्रुपएटएसआईजाइंटडॉटओआरजीडॉट पर ई-मेल करें। हमें इस तरह के जालसाज (विजय माल्या) जैसे लोगों की सूचनाओं की जरूरत है।”

एक अन्य ट्वीट में कहा गया है, “हम आपको इस जालसाज के बारे में और अधिक आने वाले कुछ सप्ताहों में बताएंगे। धीरे-धीरे आप इसे बेनकाब होते देखेंगे।”समूह ने दावा किया कि वह कुछ दिनों में माल्या से संबंधित सभी दस्तावेजों की एक सूची जारी करेंगे।

=>
=>
loading...