Sports

रेडी दोबारा बने वाडा के मुखिया

ग्लासको, वाडा, आईओसीcraig-reedie-wada_

 

  ग्लासको, वाडा, आईओसी
craig-reedie-wada_

ग्लासको | विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने क्रगे रेडी को दोबारा अपना अध्यक्ष चुना है। उनका यह दूसरा कार्यकाल तीन साल का होगा।समाचार एजेंसी के मुताबिक, रेडी काफी समय से खेल प्रशासक के रूप में काम कर रहे हैं। वह अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी), ब्रिटिश ओलम्पिक संघ और अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन महासंघ के उपाध्यक्ष भी रहे हैं।

वह 1999 से एजेंसी के गठन से ही इसमें काम कर रहें है और एक जनवरी 2014 को वह इसके अध्यक्ष चुने गए थे।वाडा ने अपने ट्विटर पर लिखा है, “क्रेग रेडी को संस्थापक बोर्ड द्वारा दोबारा बोर्ड का अध्यक्ष चुना गया है।”

वाडा ने बताया है कि नॉर्वे की संस्कृति मंत्री लिंडा हेलेलांड को संस्था का उपाध्यक्ष चुना गया है। पिछले कुछ महीनों में डोपिंग स्कैंडल के तमाम मामले सामने आए थे। वाडा की एक रिपोर्ट में रूस पर बड़े स्तर पर डोपिंग कार्यक्रम चलाने का आरोप था।

=>
=>
loading...