Business

रिलायंस जियो ने बनाया रिकार्ड हर मिनट में जोड़े 1000 नए ग्राहक

रिलायंस जियो, मुकेश अंबानी, 4जी सेवाएं, वोडाफोन, आइडिया,Jio
रिलायंस जियो, मुकेश अंबानी, 4जी सेवाएं, वोडाफोन, आइडिया,
Jio

नई दिल्‍ली। रिलायंस जियो ने दूरसंचार के क्षेत्र में कदम रखने के बाद से ही कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। जियो ने महज 83 दिनों में ही पांच करोड़ से ज्यादा कस्‍टमर्स को अपने साथ जोड़ लिया है, जो एक रिकॉर्ड है। अगर आंकड़ों करें तो कंपनी ने हर मिनट 1000 और हर दिन लगभग छह लाख नए कस्‍टमर जोड़े हैं।

मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्‍ट्रीज की कंपनी रिलायंस जियो ने करीब तीन महीने पहले पांच सितंबर को अपनी सेवाओं की शुरुआत की थी। कंपनी के पास पूरे देश में 4जी सेवाएं देने का लाइसेंस है। लॉंचिंग के समय किसी ने ये सोचा भी नहीं था कि रिलायंस जियो दुनिया में अपनी तरह की सबसे तेजी से बढ़ने वाली कंपनी बन जाएगी। वहीं अगर एयरटेल की बात करें तो उसे इस मुकाम तक पहुंचने में 12 साल लगे थे। उसके बाद वोडाफोन और आइडिया का नंबर आता है जिन्हें 13 साल का वक्त लगा।

जियो ने अपनी सेवाओं की शुरुआत के साथ ही भारतीय दूरसंचार उद्योग में विवाद खड़ा कर दिया था। मौजूदा समय में एयरटेल के पास 26.29 करोड़ से अधिक और वोडाफोन और आइडिया के क्रमश: 29 करोड़ और 18 करोड़ से अधिक कस्‍टमर्स हैं। सितंबर के आखिर तक रिलायंस जियो के 1.6 करोड़ ग्राहक थे, लेकिन अक्‍टूबर और नवंबर में यह संख्या तेजी से बढ़ी और फिलहाल पांच करोड़ को लांघ गई है। टेलीकॉम सेक्टर के जानकारों का कहना है कि रिलायंस जियो सबसे बड़ी ब्रॉडबैंड कंपनी के रूप में उभरी है।

तीन दिसंबर 2016 तक जियो का कनेक्शन लेने पर इसकी सारी डेटा सेवाएं 31 दिसंबर 2106 तक फ्री हैं। कस्टमर्स की जरूरत का पूरा ख्याल रखते हुए जियो सारी अपडेटेड अप्लीकेशंस से लैस है। जियो के नए फीचर से यूजर अपने स्मार्ट फोन पर 6000 से ज्यादा मूवी डाउनलोड कर सकते हैं और कभी भी अपनी मनपसंद की मूवी देख सकते हैं।

 

=>
=>
loading...