NationalTop News

राष्ट्रीय शक्ति का प्रबल साधन बनेगी नौसेना : राष्ट्रपति

प्रणब मुखर्जी, 'प्रबल साधन', नौसेना, राष्ट्रपति, रक्षाPresident Pranab
प्रणब मुखर्जी, 'प्रबल साधन', नौसेना, राष्ट्रपति, रक्षा
President Pranab

नई दिल्ली  | राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भारतीय नौसेना की सराहना की। मुखर्जी ने इसे एक मजबूत, पेशेवर बल करार देते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय शक्ति के एक’प्रबल साधन’ के रूप में काम करेगी।

नौसेना दिवस के अवसर पर नौसेना के सभी कर्मियों को बधाई देते हुए मुखर्जी ने कहा कि नौसेना ने प्रभावी ढंग से भारतीय समुद्री हितों की रक्षा की है। वर्ष1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान नौसेना ने कराची पर हमला किया था, उसी उल्लेखनीय सफलता की याद में नौसेना दिवस मनाया जाता है।

राष्ट्रपति ने एक ट्वीट में कहा, “2016 के नौसेना दिवस पर भारतीय नौसेना के सभी अधिकारियों, नाविकों, एवं असैन्य कर्मियों को बधाई एवं शुभकामना देता हूं।”

उन्होंने नौसेना को एक मजबूत, सक्षम एवं पेशेवर बल करार देते हुए कहा कि इसने राष्ट्रीय समुद्री हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा की है।

राष्ट्रपति ने कहा कि आने वाले वर्षो में भारतीय नौसेना हमारी राष्ट्रीय शक्ति का एक प्रबल साधन बनेगी इसे लेकर वह आश्वस्त हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि पिछले कुछ दशकों से भारतीय नौसेना ने खुद को पूरी तरह से एक बहु आयामी एवं तकनीकी रूप से सक्षम बल के रूप में बदल डाला है।

=>
=>
loading...