NationalTop News

राष्ट्रीय प्रतीकों के अपमान पर तुरंत हो रही है कार्रवाई : एम जे अकबर

राष्ट्रीय प्रतीकों, ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी, विदेश राज्यमंत्री एम जे अकबर,

नई दिल्ली। ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के तिरंगे के अपमान पर केंद्र की ओर से बुधवार को लोकसभा में स्पष्ट किया गया कि राष्ट्रीय प्रतीकों के अपमान के मामले में तुरंत कार्रवाई की जाती है। हालांकि राष्ट्रीय प्रतीकों के अपमान के मामले में कोई अंतरराष्ट्रीय कानून नहीं है।

राष्ट्रीय प्रतीकों, ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी, विदेश राज्यमंत्री एम जे अकबर,

विदेश राज्यमंत्री एम जे अकबर ने बुधवार को सांसद जनक राम के प्रश्न के उत्तर में बताया कि ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजॉन द्वारा गत 11 जनवरी को तिरंगे के अपमान का मामला सामने आया था, जिस पर सरकार ने तत्काल कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि ऐसे मामलों से निपटने के लिए कोई अंतरराष्ट्रीय कानून नहीं है, लेकिन कंपनी ने अपनी भूल को स्वीकार किया था और अमेजॉन के कंट्री हेड ने विदेश मंत्रालय को माफीनामा भेजा।

अकबर ने कहा कि अमेजॉन ने इस घटना के बाद एक सॉफ्टवेयर भी बनाया है जो पहले ही इस तरह के मामलों पर नजर रखेगा ताकि दुरुपयोग नहीं हो। इस देश और इस सदन का दृढ़संकल्प है कि राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान नहीं होने दिया जाएगा।

=>
=>
loading...