Uttar Pradesh

रामनाईक ने योगी सरकार के कामकाज पर ये दिये जवाब

उत्तर प्रदेश, राज्यपाल राम नाइक, राम नाइक, दीक्षांत समारोह, योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल

कानपुर| उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक ने बुधवार को योगी सरकार के शुरुआती कामकाज को लेकर अपने विचार व्यक्त किए हैं।  वह कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करने कैलाश भवन सभागार पहुंचे थे। राज्यपाल ने कहा कि नव नियुक्त मंत्रियों को चाय पर बुलाया था। सबसे अनुभव साझा किया और सही ढंग से सरकार चलाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मंत्री यूपी की जनता की मंशा के अनुरूप काम करें।

उत्तर प्रदेश, राज्यपाल राम नाइक, राम नाइक, दीक्षांत समारोह, योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल

अब विधायकों को सरकार के साथ मिलकर काम करने और यूपी को विकास की राह पर लेने का मंत्र देंगे। राज्यपाल ने कहा कि पहले की तरह समय-समय पर सरकार के कामकाज की समीक्षा करते रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ के हजरतगंज थाने पहुंचने और निरीक्षण को राज्यपाल ने सकारात्मक बताया। कहा कि मुख्यमंत्री कानून और नियम बनाते हैं, इसका निचले स्तर पर अनुपालन हो रहा या नहीं, इसकी जानकारी जरूर ली जानी चाहिए।

इसका असर समग्र कानून व्यवस्था पर पड़ेगी। थानों को दुरुस्त और साफ-सुथरा रखा जाएगा। पीड़ियों को त्वरित न्याय मिलेगा। अयोध्या में राम मंदिर और बाबरी मस्जिद से संबंधित विवाद को सुलह-समझौते से सुलझाने की सुप्रीम कोर्ट की पहल का राज्यपाल ने स्वागत किया। साथ ही कहा कि दोनों पक्षों को मिलकर समस्या का समाधान निकालना चाहिए। ऐसा हुआ तो अच्छा संदेश जाएगा। सामाजिक समरसता और बढ़ेगी।

यदि मामला लटका तो सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई जारी रखने की बात कही है। यूपी के नव निर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह 28 और 29 मार्च को होगा। 30 मार्च को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। इसी दौरान विधायकों को सरकार के साथ मिलकर काम करने का मंत्र दिया जाएगा। सरकार और विपक्ष को बताया जाएगा कि जनादेश का सम्मान करें। विधानसभा में चर्चा करें और सरकार को पारदर्शी तरीके से चलाएं। इसके लिए विधायकों को प्रशिक्षण दिलाने की योजना है। विपक्ष को आवाज बुलंद करने का मौका मिले, यह व्यवस्था भी सरकार को सुनिश्चित करनी चाहिए।

=>
=>
loading...