Jobs & Career

यूपी में शिक्षकों की बंपर भर्ती शीघ्र, आनलाइन होगा आवेदन

उत्तर प्रदेश के राजकीय इंटर कॉलेज, शिक्षकों की बंपर भर्ती शीघ्र, आनलाइन आवेदन, 9342 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रियाteacher in classroom
उत्तर प्रदेश के राजकीय इंटर कॉलेज, शिक्षकों की बंपर भर्ती शीघ्र, आनलाइन आवेदन, 9342 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया
teacher in classroom

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राजकीय इंटर कॉलेजों में शिक्षक बनने की आस रखने वालों के लिए अच्‍छी खबर है। प्रदेश में जल्द ही 9342 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इसके साथ ही 2013 से चल रही 6645 शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया को खत्म कर दिया गया है।

इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। पहली बार माध्यमिक शिक्षा विभाग शिक्षक नियुक्ति प्रदेश स्तर पर करने जा रहा है। वहीं राजकीय इंटर कॉलेजों के सहायक अध्यापक के पद का काडर प्रदेश स्तर का कर दिया है।

अभी तक मण्डल स्तर पर भर्तियां होती आई हैं। वर्ष 2013 में राज्य सरकार ने 6645 शिक्षक भर्तियां शुरू की थीं लेकिन अभी तक ये पूरी नहीं हो पाई थीं। ये भर्ती ऑफलाइन हुई थी।

लगभग 4 हजार पद इसमें बचे हुए थे लेकिन अब इस भर्ती की प्रक्रिया को खत्म कर दिया है और बचे हुए पदों को नई भर्ती में जोड़ दिया गया है। इस बीच नए खुले हुए स्कूलों में भी शिक्षकों के पद सृजित तो थे लेकिन खाली थे।

अब इन सारे पदों का मिला कर भर्ती शुरू हो रही है। इसके अभ्यर्थी को केवल एक आवेदन पत्र भरना होगा। वहीं केवल एक ही फार्म के लिए आवेदन शुल्क देना होगा।

=>
=>
loading...