InternationalTop News

यूएस रष्ट्रपति चुनावः हिलेरी ने दो जीत के साथ बनाई बढ़त

अमेरिका के राष्ट्रपति पद, हिलेरी क्लिंटन, डोनाल्डं ट्रंपहिलेरी क्लिंटन डोनाल्‍ड ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति पद, हिलेरी क्लिंटन, डोनाल्डं ट्रंप
हिलेरी क्लिंटन डोनाल्‍ड ट्रंप

डिक्शविल और हार्ट्स में हिलेरी ने ट्रंप को दी मात

वाशिंगटन। पूरी दुनिया की निगाह विश्‍व के सबसे ताकतवर पद अमेरिका के राष्ट्रपति पद पर हो रहे चुनाव पर लगी हैं। अमेरिकी राष्‍ट्रपति पद के लिए मतदान शुरु हो चुका है। भारतीय समयानुसार पहला वोट सुबह 10.30 बजे न्यू हेम्‍पशॉयर के डिक्शविल नॉच में डाला गया। वोट 9 नवंबर को सुबह 6 बजे तक डाले जाएंगे। मंगलवार रात से ही नतीजे आने शुरू हो जाएंगे। यूएसए के छोटे राज्यों से चुनाव के नतीजें आने शुरु हो गए हैं। सीएनन के मुताबिक, डिक्‍शविल और हार्ट्स से हिलेरी क्लिंटन ने पहली जीत हासिल की।

बुधवार सुबह 9.30 बजे या 10 बजे तक तस्वीर साफ होने की उम्मीद है। अमेरिका में दो मुख्य पार्टियां हैं रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी। 20 जनवरी 2017 से अमेरिका का अगला राष्ट्रपति व्हाइट हाउस में कार्यभार संभालेगा। रिपब्लिकन पार्टी पार्टी की तरफ से डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं।

डेमोक्रटिक पार्टी से हिलेरी क्लिंटन राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं। अमेरिकी संविधान के मुताबिक कोई भी राष्ट्रपति आठ साल से ज्यादा के लिए पद पर नहीं रह सकता।

बराक ओबामा लगातार दो बार जीत कर आठ साल के लिए राष्ट्रपति रह चुके हैं। डेमोक्रटिक पार्टी से बराक ओबामा और बिल क्लिंटन अमेरिका के राष्ट्रपति रह चुके हैं। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचन देश के मतदाताओं द्वारा अप्रत्यक्ष तरीके से होता है। यानी मतदाता एक निर्वाचक मंडल का चुनाव करते हैं। यह निर्वाचक मंडल राष्ट्रपति का चुनाव करता है। अमेरिकी कांग्रेस के दो सदन हैं।

प्रतिनिधि सदन में 435 जबकि सीनेट में 100 सदस्य हैं। कोलंबिया को मिलाकर कुल सदस्यों की संख्या 538 हो जाती है। यही 538 सदस्य राष्ट्रपति का चुनाव करते हैं। जिसे 270 या इससे ज्यादा वोट मिलेंगे, वो राष्ट्रपति बन जाएगा। बहुमत हासिल करने के लिए 538 में 270 वोट हासिल करना जरूरी है। 270 इलेक्टोरल कॉलेज वोट पाने वाला उम्मीदवार राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करता है।

वोटिंग का समय –

न्यूयॉर्क में शाम 4.30 बजे वोटिंग शुरू होगी

ओहायो में शाम पांच बजे वोटिंग शुरू होगी

नॉर्थ कैरोलाइना में शाम पांच बजे वोटिंग शुरू होगी

फ्लोरिडा में शाम साढ़े पांच बजे वोटिंग शुरू होगी

एरिजोना में शाम 6.30 बजे वोटिंग शुरू होगी

कोलाराडो में शाम 7.30 बजे वोटिंग शुरू होगी

कैलिफोर्निया में रात 8.30 बजे वोटिंग शुरू होगी

हिलेरी क्लिंटन न्यूयॉर्क के शपाकुआ में वोट डालेंगी और ट्रंप न्यूयॉर्क सिटी में वोट डालेंगे

=>
=>
loading...