NationalTop News

मोदी सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही : कांग्रेस

नरेंद्र मोदी सरकार, कांग्रेस, अभिषेक मनु सिंघवी, सर्वोच्च न्यायालय, लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोरabhishek manu singhvi
नरेंद्र मोदी सरकार, कांग्रेस, अभिषेक मनु सिंघवी, सर्वोच्च न्यायालय, लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर
abhishek manu singhvi

नई दिल्ली| कांग्रेस ने शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर न्यायपालिका समेत देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं को व्यवस्थित ढंग से और जानबूझ कर कमजोर करने का आरोप लगाया। कांग्रेस प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, “इस सरकार ने अपने ढाई साल के कार्यकाल के दौरान लोकतांत्रिक संस्थाओं को व्यवस्थित ढंग से और जानबूझ कर कमजोर किया है।”

कांग्रेस का यह हमला शुक्रवार को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सरकार को फटकार लगाने के बाद आया है। शीर्ष न्यायालय ने विभिन्न उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए सर्वोच्च न्यायालय की सिफारिश को दबा कर बैठने पर सरकार को फटकार लगाई है।

प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति टी.एस. ठाकुर, न्यायमूर्ति डी.वाय. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति एल. नागेश्वर राव की पीठ ने कहा कि सरकार की निष्क्रियता न्यायपालिका को पंगु बनाने और उसे ठप करने के समान है। सिंघवी ने इस स्थिति को अप्रत्याशित करार दिया है।

=>
=>
loading...