National

‘मोदी मंत्रिमंडल में केरल को मिलेगा प्रतिनिधित्व’

मोदी मंत्रिमंडल, भारतीय जनता पार्टी, भाजपा, अमित शाह, ओ. राजगोपाल, केंद्रीय मंत्रिमंडल

तिरुवनंतपुरम | मोदी मंत्रिमंडल के अगले फेरबदल में केरल को भी प्रतिनिधित्व मिलेगा। पार्टी के एक सूत्र ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने 2019 के आम चुनाव में केरल में पार्टी का खाता खोलने का लक्ष्य तय किया है।

मोदी मंत्रिमंडल, भारतीय जनता पार्टी, भाजपा, अमित शाह, ओ. राजगोपाल, केंद्रीय मंत्रिमंडल

भाजपा के दिग्गज नेता ओ. राजगोपाल पार्टी के पहले नेता हैं जो 2016 में केरल विधानसभा में चुने गए। सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि भाजपा नेतृत्व ने केरल को केंद्रीय मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्वदेने पर सहमति जताई है।

केरल में लोकसभा की 20 और राज्यसभा की 9 सीटें हैं। राज्यसभा सदस्य सुरेश गोपी और राजीव चंद्रशेखर कैबिनेट में मंत्री पद की दौड़ में हैं। चंद्रशेखर का संबंध केरल से हैं हालांकि वह राज्यसभा के लिए कर्नाटक से चुने गए हैं।

 

=>
=>
loading...