City News

मोदी को बना दिया अर्जुन और अमित शाह को कृष्ण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अर्जुन, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कृष्ण, नोटबंदी, विपक्ष के निशाने पर भाजपाmahabharat-bjp
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अर्जुन, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कृष्ण, नोटबंदी, विपक्ष के निशाने पर भाजपा
mahabharat-bjp

आगरा। आगरा के कुछ भाजपाइयों ने शीर्ष नेतृत्‍व को परेशानी में डाल दिया है। यहां कुछ कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अर्जुन और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को कृष्ण के रूप में दर्शाते हुए होर्डिंग लगा दिए हैं।

नोटबंदी को लेकर विपक्ष के निशाने पर चल रही भाजपा को खुद उसके नेताओं ने ही बैचेन कर दिया। शाम को जब इसकी चर्चा फैली, तो संगठन में खलबली मच गई, अब संबंधित नेताओं पर कार्रवाई की तैयारी हो रही है।

भाजपा विधानसभा चुनावों में जीत की कसरत में जुटी हुई है, लेकिन नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी की साफ हिदायत है कि वे प्रधानमंत्री मोदी का बहुत ज्यादा महिमा मंडन न करें। इसके बावजूद बुधवार को शहर में कई जगहों पर पार्टी के होर्डिंग दिखे।

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के पास लगे होर्डिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अर्जुन के अवतार में धनुष से तीर चलाते हुए रथ पर सवार दिखाए गए हैं, जबकि अमित शाह भगवान कृष्ण के स्वरूप में भाजपा का झंडा लगे रथ को हांक रहे हैं।

मोदी के तीर के निशाने पर भ्रष्टाचार, आतंकवाद और कालाधन को दर्शाया गया है। होर्डिंग पर परिवर्तन के पुरोधा शीर्षक भी लिखा गया है। नीचे पार्टी नेता पार्षद प्रमोद उपाध्याय, गोविंद चाहर, डीपी राठौर, विमल वर्मा आदि के फोटो भी लगे हैं।

भाजपा महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने बताया कि यह पार्टी की परंपरा नहीं है। मामले में दोषी पाए जाने पर नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

=>
=>
loading...