Sports

मुक्केबाजी : यूथ राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में बंगाल हिमाचल के मुक्केबाज रहे आगे

Boxingनई दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी में चल रहे युवा राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और झारखंड के मुक्केबाजों ने बुधवार को शानदार प्रदर्शन किया। प्री-क्वार्टर फाइनल दौर के मुकाबलों में इन राज्यों के खिलाड़ी छाए रहे।

पुरुषों के 49 किलोग्राम लाइट फ्लाइवेट वर्ग में बंगाल के मोहम्मद इकरामुल मंसूरी, हिमाचल प्रदेश के साहिल शाह, चंडीगढ़ के अंशुल पुनिया, छत्तीसगढ़ के पंकज कुमार, झारखंड के सूरज सोय, पंजाब के शुभम और उत्तराखंड के सूरज सिंह माजिला ने अपने-अपने विपक्षियों को 5-0 से मात दी।

52 किलोग्राम फ्लाइवेट कैटेगरी में राजस्थान के शिव दयाल और सर्विसेज के विल्सन सिंह ने क्रमश: तेलंगाना के बी. राहुल और आंध्र प्रदेश के के. गोविंद को 5-0 से हराते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

इसी भारवर्ग में उत्तर प्रदेश के सुदीप के. यादव, पंजाब के गुरप्रीत सिंह और हिमाचल प्रदेश के आशीष कुमार ने कड़े मुकाबलों में क्रमश: महाराष्ट्र के कुलदीप कुशवाह, अरुणाचल प्रदेश के कोगाम पोटोम और उत्तराखंड के पवन कुमार को मात दी।

69 किलोग्राम वेल्टरवेट कैटेगरी में दिल्ली के अभिलाष ने उत्तर प्रदेस के दिनेश यादव को 5-0 से हराते हुए क्वार्टर फाइनल का सफर तय किया। जम्मू एवं कश्मीर के विशाल सिंह और पंजाब के अर्शदीप सिंह को वॉकओवर मिला।

राजस्थान के विजेन्द्र सिंह, सर्विसेज के प्रवीण कुमार और महाराष्ट्र के राहिल सिद्दीकी ने भी क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

75 किलोग्राम मिडिलवेट कैटेगरी में तमिलनाडु के पी. काधाप्रकाश, राजस्थान के अदिया लांबा, महाराष्ट्र के रुपिन, सर्विसेज के सचिन और चंडीगढ़ के विशाल तथा दिल्ली के गौरव डबास ने भी क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

महिलाओं की लाइट फ्लाइवेट (48 किलोग्राम) कैटेगरी में मध्य प्रदेश की अंजली शर्मा, दिल्ली की तन्वी कौशल, मिजोरम की जोथानपुली ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को 5-0 से हराते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

आंध्र प्रदेश की जी. ज्योति ने तमिलनाडु की एस. कालाईनावी को 4-1 से मात दी। अरुणाचल प्रदेश की मुनी लेया ने राजस्थान की पूजा को 3-2 से हराया।

महिलाओं की 51 किलोग्राम फ्लाइवेट कैटेगरी में असम की जॉय कुमारी लामा और तेलंगाना की पी. प्रोवालिका ने दिल्ली की अदिती वशिष्ठ और नागालैंड की नियामकोई को 5-0 से मात दी।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar