International

मिस्र व अमेरिका का लाल सागर में नौसैनिक अभ्यास शुरू

मिस्र अमेरिका की नौसेनाओं का संयुक्त सैन्याभ्यास, 'ईगल सैल्यूट 2017'us egypt joint naval drill in red sea

‘ईगल सैल्यूट 2017’ का नाम दिया है मिस्र सेना ने

काहिरा| मिस्र और अमेरिका की नौसेनाओं ने लाल सागर में संयुक्त सैन्याभ्यास शुरू कर दिया है। मिस्र सेना की ओर से रविवार को जारी बयान के मुताबिक, इस सैन्याभ्यास को ‘ईगल सैल्यूट 2017’ नाम दिया गया है।

मिस्र अमेरिका की नौसेनाओं का संयुक्त सैन्याभ्यास, 'ईगल सैल्यूट 2017'
us egypt joint naval drill in red sea

देश की सेना ने आपसी सैन्य क्षमताओं में सुधार करने के लिए मित्रवत देशों के साथ संयुक्त सैन्याभ्यास की योजना बनाई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इटली, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरता, बहरीन, कुवैत और पाकिस्तान पर्यवेक्षक के तौर पर हिस्सा ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें- फ्रांस में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान, सुरक्षा कड़ी

इस सैन्याभ्यास में दिन और रात में संयुक्त ऑपरेशन की योजना एवं क्रियान्वयन सहित व्यापक गतिविधियां शामिल हैं। इसके अलावा अन्य गतिविधियों में तलाशी एवं बचाव प्रशिक्षण और संदिग्ध जहाजों की जांच शामिल है।

पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मोर्सी को 2013 में सेना द्वारा अपदस्थ करने के बाद मिस्र और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंध खराब हो गए थे जिस वजह से अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने संयुक्त सैन्याभ्यास रद्द कर दिया था। हालांकि, दोनों देशों के बीच संबंध ट्रंप के प्रशासन में सुधरे हैं।

=>
=>
loading...