Top Newsलखनऊ

मायावती का 61वां जन्मदिन, विपक्षी दलों पर साधा निशाना

बसपा अध्यक्ष मायावती, 61वां जन्मदिन, पांचों राज्यों में विधानसभा चुनावMayawati
बसपा अध्यक्ष मायावती, 61वां जन्मदिन, पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव
Mayawati

लखनऊ| उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने रविवार को अपने 61वें जन्मदिन के मौके पर विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला।

मायावती ने कहा कि पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार द्वारा बजट पेश करने से भी कोई फायदा नहीं होने वाला और भाजपा का पांचों राज्यों में वही हश्र होगा जो बिहार विधानसभा चुनाव में हुआ था।

मायावती ने अपने जन्मदिन पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, “मैं शाही अंदाज में अपना जन्मदिन नहीं मनाती हूं और इस बार भी बहुत सादगी से अपना जन्मदिन मनाना चाहती हूं।” उन्होंने आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए इस साल अपना जन्मदिन शाही अंदाज में नहीं मनाया।

उन्होंने कहा, “पार्टी हमेशा मेरा जन्मदिन जनकल्याण दिवस के रूप में मनाती है और मैं उनका धन्यवाद करती हूं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए इस दिन को सादगी के साथ मनाने को कहा है।”

उन्होंने सपा, कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इन राजनीतिक दलों ने चुनाव तारीखों के ऐलान से पहले उप्र में कई तरह के हथकंडे अपनाए हैं। मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश सरकार ने उप्र की जनता को अब तक लूटा है।

मायावती ने कहा, “भाजपा को कोई अधिकार नहीं है कि वह किसी पर आरोप लगाए, क्योंकि भाजपा खुद एक फर्जी कंपनी है और मीडिया को मैनेज करती है। भाजपा को इतने वर्षो तक हमारी संपत्ति की जांच का ख्याल नहीं आया, जैसे ही चुनाव आया वैसे ही भाजपा ने अपने हथकंडे अपनाने शुरू कर दिए लेकिन इसका कोई फायदा नहीं है।

उन्होंने कहा, “बसपा को जब भी बदनाम करने की कोशिश हुई है, वह और मजबूत होकर उभरी है। पार्टी को झूठे आरोपों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। उनके हथकंड़ों से हमें फायदा होगा और उप्र में हमारी सरकार ही बनेगी।”

उन्होंने कांग्रेस की खस्ता हालत को देखते हुए कहा कि कांग्रेस तो ऑक्सीजन पर है। मायावती ने नोटबंदी पर कहा कि केंद्र सरकार ने इस दौरान जितना भी काला धन बरामद किया है, उसका पूरा ब्योरा देना चाहिए।

=>
=>
loading...