Regional

मानहानि मामले में अरविंद केजरीवाल अदालत में पेश

भाजपा, मुख्यमंत्री, अरविंद केजरीवाल, भारतीय जनता पार्टी, महेश शर्मा, नोटबंदी, केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल, मानहानि के एक मामले, अमृतसर की एक अदालत में पेश, बिक्रम सिंह मजीठिया
arvind kejriwal

अमृतसर| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को मानहानि के एक मामले में अमृतसर की एक अदालत में पेश हुए। केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) के कई अन्य सदस्यों के खिलाफ यह मामला पंजाब के राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने दायर किया है।

इससे पहले केजरीवाल ने 15 अक्टूबर को हुई सुनवाई में व्यक्तिगत तौर पर पेश होने से छूट मांगी थी। केजरीवाल के साथ मामले में आरोपी आप नेता संजय सिंह और आशीष खेतान को 29 जुलाई को अदालत से जमानत मिली।

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने 18 जुलाई को अरविंद केजरीवाल सहित मामले में अन्य आरोपियों के खिलाफ सम्मन जारी किया था। आप नेताओं द्वारा पंजाब में मादक पदार्थो के कारोबार को प्रश्रय देने का आरोप लगाने और ‘ड्रग माफिया’ कहे जाने के बाद बिक्रम सिंह ने यह मामला दर्ज करवाया।

=>
=>
loading...