Uncategorized

महिला क्लर्क को दिनदहाड़े बदमाशों ने मारी गोली

इलाहाबाद, यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन, सरकारी दफ्तरMurder
इलाहाबाद, यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन, सरकारी दफ्तर
Murder

इलाहाबाद। यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन गेट के पास बदमाशों ने एक महिला को निशाना बनाते हुए गोली मार दी। हालांकि वक्त रहते महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी जान बच गयी। महिला सरकारी दफ्तर में बतौर हेड क्लर्क काम करती है।

इलाहाबाद इंडस्ट्रियल टेक्निकल इंस्टीट्यूट(आईटीआई) में बतौर हेड क्लर्क तैनात इस महिला को किसने और क्यों गोली मारी, फिलहाल यह साफ़ नहीं है। महिला के मुताबिक़ उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। ससुराल वालों से उसके रिश्ते ठीक नहीं हैं, लेकिन उसने उनके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।

पुलिस के मुताबिक 40 साल की शाहीन अख्तर बस से उतरकर कही जा रही थी, तभी बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी। शाहीन के दाहिने हाथ में गोली लगी। शाहीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वो खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

पुलिस का दावा है कि इस मामले में कई एंगल पर छानबीन की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

=>
=>
loading...