InternationalTop News

भारत का सॉफ्टवेयर और जापान का हार्डवेयर मिलकर कर सकता है धमाल: मोदी

भारत का सॉफ्टवेयर, जापान का हार्डवेयर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जापान की प्रमुख कंपनियों के सीईओ से मुलाकातnarendra modi in japan
भारत का सॉफ्टवेयर, जापान का हार्डवेयर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जापान की प्रमुख कंपनियों के सीईओ से मुलाकात
narendra modi in japan

टोक्यो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान की प्रमुख कंपनियों के सीईओ से मुलाकात के दौरान कहा कि जापान का सॉफ्टवेयर और भारत का हार्डवेयर मिलकर दुनिया में धमाल मचा सकते हैं। मोदी ने आईजेबीएलएफ की बैठक को भी संबोधित किया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत और जापान मिलकर विकास की नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं। पीएम मोदी ने भारत को स्केल, स्पीड और स्किल के क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए जापान की महत्वपूर्ण भूमिका को काफी सराहा।

उन्होंने कहा कि वह भारत को विश्व की सबसे खुली अर्थव्यवस्था बनाना चाहते हैं। उन्होंने सस्ती श्रम शक्ति, बड़ा घरेलू बाजार और मैक्रो इकोनॉमिक स्थायित्व को भारत में निवेश करने का बेहतरीन मौका बताया। मोदी ने कहा कि एशिया को आगे बढ़ाने के लिए भारत-जापान को मिलकर काम करना होगा।

इस दौरान उन्होंने जापान के साथ वर्षों से अपने सहयोग और दोस्ताना संबंधों का भी जिक्र किया। अपने संबोधन में उन्होंने मेक इन इंडिया का जिक्र करते हुए जापानी कंपनियों से भारत में निवेश करने की भी अपील की। उन्होंने निवेशकों को विश्वास दिलाया कि वह भारत में निवेश का बेहतर वातावरण देने के साथ ही अन्य सुविधाएं भी देंगे।

आईजेबीएलएफ में पीएम मोदी के संबोधन की अहम झलकियां

– मेड इन इंडिया और मेड बाई जापान के गठबंधन ने कमाल का काम किया है-पीएम मोदी

– पीएम ने कहा कि जापान के उद्योग जगत का भारत में स्वागत है।

– जापान में IJBLF बैठक में पीएम ने कहा कि भारत व्यापार के लिए उचित जगह है, सरकार ने कई अहम फैसले किए हैं

मेड इन इंडिया, मेड बाय जापान

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मेड इन इंडिया और मेड बाय जापान मिलकर बेहतर काम कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा समय में जापान भारत मे चौथा बड़ा निवेशक है, जो कई क्षेत्रों में काम कर रहा है। यह बात न सिर्फ भारत में अपार संभावनाओं को दर्शाने में सहायक है बल्कि भारत की बेहतर पॉलिसी को भी दर्शाती है।

टोक्यो में मोदी-मोदी के लगे नारे

दोनों नेताओं के बीच बातचीत में सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश, कौशल और ढांचागत विकास के मुद्दों के छाए रहने की उम्मीद है। मोदी गुरुवार शाम को टोक्यो पहुंच गए, जहां भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाए। जापान में पीएम मोदी का बेहद व्यस्त कार्यक्रम है। शुक्रवार को शिंजो से वार्ता के बाद प्रधानमंत्री जापानी व्यापारियों की बैठक को संबोधित करेंगे।

=>
=>
loading...