International

ब्राजील में ‘स्टोन हाउस’ ढहा, 10 की मौत

ब्राजील के शहर सांटा मारिया डो टोकैंटिंस, 'स्टोन हाउस' ढहा, 10 लोगों की मौतstone house collapse in brazil
ब्राजील के शहर सांटा मारिया डो टोकैंटिंस, 'स्टोन हाउस' ढहा, 10 लोगों की मौत
stone house collapse in brazil

रियो डि जेनेरो| ब्राजील के शहर सांटा मारिया डो टोकैंटिंस में ‘स्टोन हाउस’ ढहने के कारण 10 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ के मुताबिक, सांटा मारिया के अधिकारियों ने बताया कि ‘ऑल सेंट्स डे’ के मौके पर ‘स्टोन हाउस’ के बाहर पारंपरिक प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा था, जो मंगलवार को महिलाओं के एक समूह पर गिर पड़ा।

वे प्रार्थना समाप्त होने के बाद हाउस में गई थीं। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस, दमकल कर्मचारी और चिकित्सा सहायक राहत कार्यो के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए।

=>
=>
loading...