National

बीमार महिला के लिए केंद्रीय मंत्री ने छोड़ी अपनी सीट

श्रेया प्रदीप, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा, इकॉनमी क्लास में सफरjayant sinha
श्रेया प्रदीप, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा, इकॉनमी क्लास में सफर
jayant sinha

इकॉनमी क्लास में किया सफर

नई दिल्ली। अगर कोई केंद्रीय मंत्री एक बीमार महिला के लिए फ्लाइट में अपनी आरामदायक सीट छोड़कर इकॉनमी क्‍लास में सफर करने लगे तो लोगों को लगेगा ही ‘अच्‍छे दिन’ आ गए। रांची की रहने वाली श्रेया प्रदीप ने अपने ट्विटर एकांउट पर लिख है ‘फ्लाइट में मेरी बीमार मां और मेरे लिए खुद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा ने अपनी फर्स्ट क्लास सीट छोड़ दी और उन्होंने इकॉनमी क्लास में सफर किया, यही तो हैं अच्छे दिन।’

अब यह ट्वीट वायरल हो रहा है और लोग जयंत सिन्हा की ओर से दिखाई गई मानवता की जमकर तारीफ कर रहे हैं। श्रेया प्रदीप के मुताबिक, वह अपनी बीमार मां के साथ बेंगलुरु से इंडिगो फ्लाइट में सफर कर रही थीं। उन्हें गेट के पास ही एक्सएल सीट दी गई, ताकि उनकी मां को बैठने में सहूलियत हो, जो चल नहीं सकती थीं।

कोलकाता में ठहराव के दौरान पता चला कि असल में दोनों सीटें केंद्रीय उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिंन्हा और उनकी पत्नी के लिए बुक हैं, लेकिन जब फ्लाइट में आते ही जयंत सिन्हा को श्रेया की मां के बारे में पता चला तो वह तुरंत अपनी पत्नी के साथ इकॉनमी क्लास में चले गए।

श्रेया ने जयंत सिन्हा के साथ अपनी फोटो ट्वीटर पर शेयर करते हुए इस घटना के बारे में लोगों को बताया। ट्वीट को हजारों लोगों ने रीट्वीट किया। झारखंड के हजारीबाग से सांसद जयंत सिन्हा ने भी इसे रीट्वीट करते हुए लिखा, ‘आपका स्वागत है।’ कुछ ट्वीटर यूजर्स ने श्रेया से यह सवाल किया कि इंडिगो में फर्स्ट क्लास नहीं होता है। श्रेया ने बताया कि उसका मतलब एक्सएल सीटों से था।

इंडिगो एयरलाइन ने भी ट्वीट कर श्रेया से पूछा कि क्या उनका सफर आरामदायक रहा? श्रेया ने जवाब दिया, ‘इतने उदार व्यवहार के बाद तो बेसक यह आरामदायक था। शुक्रिया।’

सोशल मीडिया पर चर्चित मोदी के मंत्री

जयंत सिन्हा मोदी सरकार के ऐसे पहले मंत्री नहीं हैं, जिन्हें ट्विटर पर वाहवाही मिल रही है। इससे पहले रेलमंत्री सुरेश प्रभु और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के काम और सक्रियता की तारीफ होती रही है। प्रभु और सुषमा आए दिन ट्विटर पर मिली शिकायतों के बाद लोगों की मदद करते हैं।

=>
=>
loading...