Lifestyle

पुराने गहनों को ऐसे आसान टिप्स से करें साफ़

Gold-ornamentsबाजार में इस समय स्लिवर पॉलिश आ गयी है जिसे आप घर पर ही अपने गहनों को साफ़ कर सकती हैं।
आज कल सोने के गहने किस के घर में नहीं मिलेंगे। महिलायों को जितना प्यार अपने गहनों से होता है उतना शायद किसी और चीज से नहीं होता है। यही नहीं बहुत सी महिलाएं गहनों को रोज़ पहनना पसंद करती हैं।
नियमित रुप से गहनों का इस्तेमाल करने से उसमें मैल और गंदगी जमा हो जाती है जिससे बेश कीमती गहनों की चमक मंद पडऩे लगती है। ज्यादातर महिलाएं अपने गहनों को चमकाने के लिए उसे सोनार के पास ले जाती हैं लेकिन बेहतर होगा कि आप अपने कीमती गहनों को घर पर ही साफ कर चमका लें। आप हमेशा अपने घर में पड़े गहनों को लेकर परेशान रहते होंगे कि इसकी चमक जो लेते समय थी वह अब फींकी सी पड़ गई है। तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं। हम आपको बताएंगे कि उसको आप फिर से कैसे नया बनायें।
जाने कैसे करें गहनों को साफ़
1. डिशवॉशिंग पाउडर: आप एक कटोरे में गुनगुना पानी लें और इसमें डिशवॉशिंग पाउडर मिलाएं। अब इसमें सोने के गहने थोड़ी देर के लिए डाल दें। इसके बाद एक टूथब्रश से गन्दगी को रगड़ कर साफ़ करें और साफ़ पानी से धोएं। सोने के गहने साफ़ करने का यह सबसे सस्ता और पुराना तरीका है।
2. टूथपेस्ट : अब आप चांदी के आभूषण को फिर से नया बनाने के लिए सफेद टूथपेस्ट लें। और इस पेस्ट से चांदी के आभूषणों को रगड़ कर हलका ब्रश करें, इससे चांदी की चमक लौट आएगी। फिर इसे पानी से धो कर साफ कर लें, उसके बाद सूखे कपड़े से इसे अच्छे से सूखा लें।
3. अमोनिया: सबसे पहले आप गुनगुने पानी में अमोनिया का पाउडर मिलाएं। फिर दो मिनट से भी कम समय के लिए अपने गहने भिगो दें। इसके बाद गहनों को ब्रश से अच्छे से साफ़ करें। और हां ध्यान रहें जो भी गहने आप अमोनिया पाउडर से साफ़ कर रहें हैं उसमें कोई मोती या रत्न न जड़ा हो क्योंकि इससे वह रत्न खऱाब हो जायेगा।
4. नमक : सबसे पहले आप गर्म पानी लें इसमें थोड़ा नमक मिलाएं। फिर इस घोल में थोड़ी देर तक चांदी के गहनें भिगो दें। इसके बाद ब्रश से गहनों को अच्छे से साफ़ करें और फिर सूखे कपड़े से साफ़ करके रखें।
5. सिल्वर पॉलिश: इस समय बाजार में स्लिवर पॉलिश आ गयी है जिसे आप घर पर ही अपने चांदी के गहने साफ़ कर सकती हैं। इससे सालों पुराना गहना भी बिलकुल नया सा लगाने लगता है। थोड़ी सिल्वर पॉलिश लें इसे चांदी के गहनों पर लगाएं और अच्छे से रगड़ें। इसके बाद इस कपड़े से साफ़ करें और पानी से धो दें।
6. एल्यूमीनियम फॉयल : एक कटोरा लें अब इसमें चारों तरफ एल्यूमीनियम फॉयल लगा दें। इसके बाद इस कटोरे में चांदी के गहने पर बेकिंग सोडा लगा कर रख दें। इस कटोरे में पानी डालें और तब तक उबालें जब तक चांदी पर लगी सारी गंदगी फॉयल में ना आजाये। इसे तब तक करें जब तक गहने नए जैसे ना लगने लगें।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar