Top Newsमुख्य समाचार

पंजाब में जेल पर हमला, एक कुख्यात आतंकी समेत 6 कैदी फरार

चंडीगढ़, पंजाब, जेल, आतंकी, बंदूकधारियों, पुलिसकर्मियों, हडक़प, पांच कैदी फरार

चंडीगढ़, पंजाब, जेल, आतंकी, बंदूकधारियों, पुलिसकर्मियों, हडक़प, पांच कैदी फरार

चंडीगढ़। पंजाब में करीब 10 बंदूकधारियों ने रविवार सुबह नाभा जेल पर हमला कर आतंकी संगठन खालिस्तान लिब्ररेशन फोर्स (केएलएफ) के सरगना हरमिंदर सिंह मिंटू सहित चार अन्य अपराधियों को भगा ले गए। सभी बदमाशों ने पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी। जेल में दाखिल होते ही बदमाशों ने करीब 100 राउंड फायरिंग की। फायरिंग में अब तक दो पुलिसकर्मियों हवलदार जगमीत सिंह व अवतार सिंह के घायल होने की खबर है। इस घटना के बाद इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार सुबह पुलिस की वर्दी पहने 10 हथियारबंद हमलावर सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट करते हुए नाभा जेल में घुसे। हमलावार फोच्र्यूनर और हुंहई वर्ना कार में सवार होकर आए थे। जेल में दाखिल होते ही बदमाशों ने करीब 100 राउंड फायरिंग की और अपराधियों को अपने साथ लेकर फरार हो गए। फरार होने वाले कैदियों के नाम आंतकवादी हरमिंदर सिंह मिंटू, विक्की गौंडर, गुरुपरीत सिंह नीटू दयोल, विकरमजीत बिक्का बताए जा रहे हैं। हमलावर हवलदार जसविंदर सिंह की एसएलआर भी छीनकर ले गए हैं।

इस घटना से चारों ओर हडक़प मच गया। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है। हथियारबंद लोगों के हमले में हवलदार जगमीत सिंह व अवतार सिंह घायल हुए हैं। फरार होने वाले कैदियों में हरमिंदर सिंह मिंटू केएलएफ का कुख्यात आतंकी है जबकि विक्की गौंडर जालंधर का गैंगस्टर रह चुका है। वह सुखा काहलों की हत्या के आरोप में जेल में बंद था।

=>
=>
loading...