National

निर्भीक आलोचक चो रामास्वामी याद आएंगे : अमित शाह

भारतीय जनता पार्टी, अध्यक्ष अमित शाह, अटल बिहारी वाजपेयी, ललालकृष्ण आडवाणी,Amit Shah
भारतीय जनता पार्टी, अध्यक्ष अमित शाह, अटल बिहारी वाजपेयी, ललालकृष्ण आडवाणी,
Amit Shah

नई दिल्ली | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को अभिनेता व पत्रकार चो रामास्वामी को एक निर्भीक समालोचक करार देते हुए कहा कि राजनीतिक मुद्दों पर उनके मूल्यांकन की कमी खलेगी। रामास्वामी का चेन्नई में बुधवार को निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे।

शाह ने कहा कि चो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अटल बिहारी वाजपेयी, ललालकृष्ण आडवाणी और नरेंद्र मोदी जैसे नेताओं के पसंदीदा थे।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली भाजपा नीत सरकार ने साल 1999 से 2005 के लिए लब्धप्रतिष्ठित चो को राज्यसभा सदस्य के रूप में नामित किया था।”

उन्होंने कहा, “वह एक प्रतिभावान राजनीतिक समालोचक, एक जाने माने रंगकर्मी, पटकथा लेखक, प्रसिद्ध वकील और तुगलक पत्रिका के संपादक थे।”

=>
=>
loading...