Top NewsUttar Pradesh

नए छात्रों को स्काउट-गाइड से जोड़ा जाए : राम नाईक

Ram-naik-1458919240

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड की स्थापना दिवस पर संस्था की पदाधिकारियों ने सोमवार को राजभवन में राज्यपाल राम नाईक को स्टीकर (झंडा) लगाया। राज्यपाल ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा नए छात्रों को भारत स्काउट एवं गाइड से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि अनुशासन, सेवा भाव और परोपकार को बढ़ाने में भारत स्काउट एवं गाइड की महत्वपूर्ण भूमिका है।

गौरतलब है कि सात नवंबर, 1950 को उप्र भारत स्काउट एवं गाइड का नाम रखा गया था। प्रतिवर्ष आज (सात नवंबर) के दिन संस्था द्वारा भारत के गणमान्य व्यक्तियों को स्टीकर (झंडा) लगाया जाता है।

इस दौरान स्काउट-गाइड के प्रादेशिक मुख्य आयुक्त डॉ. अवध नरेश शर्मा, आयुक्त ललिता प्रदीप, राजेंद्र सिंह हंसपाल, आनंद सिंह रावत, देवकी शोभित एवं वंदना तिवारी भी उपस्थित थे।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar