Top Newsमुख्य समाचार

दिल्ली में नगर निगम चुनावों के लिए मतदान जारी

नगर निगम चुनावों के लिए मतदान, 1.32 करोड़ से ज्यादा पात्र मतदाता, वोटों की गिनती 26 अप्रैल कोmcd election voting

26 अप्रैल को होगी नगर निगम चुनावों के मतों की गिनती

नई दिल्ली| दिल्ली नगर निगम चुनावों के 72 वार्डों के लिए रविवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो गया है, जो शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। उत्तर दिल्ली नगर निगम की (104) और दक्षिण दिल्ली ननि की (104 ) और पूर्व दिल्ली ननि की (64 ) सीटों के लिए 2,500 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं।

नगर निगम चुनावों के लिए मतदान, 1.32 करोड़ से ज्यादा पात्र मतदाता, वोटों की गिनती 26 अप्रैल को
mcd election voting

शहर के 13,022 मतदान केंद्रो पर 1.32 करोड़ से ज्यादा पात्र मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं। आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता दिन में अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- बरखा शुक्ला बीजेपी में शामिल, कल कांग्रेस से हुई थीं निष्कासित

चुनावों के मद्देनजर मतदान केंद्रो पर दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल के 56,000 से ज्यादा सैनिक तैनात किए गए हैं। वोटों की गिनती 26 अप्रैल को होगी।

=>
=>
loading...