Top Newsमुख्य समाचार

दिल्ली के ‘दिल’ में भी भाजपा, दो-तिहाई बहुमत के आसार

एमसीडी में भाजपा को भारी बहुमत, आम आदमी पार्टी को करारी शिकस्त, 272 वार्डों में भाजपा को 180 सीटों पर जीतBJp Flag

भाजपा ने मांगा अरविंद केजरीवाल से इस्‍तीफा

नई दिल्‍ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में भाजपा को भारी बहुमत मिलता दिख रहा है। मतगणना के शुरूआती रूझानों में भाजपा दो तिहाई बहुमत की तरफ बढ़ रही है। अभी तक के रूझानों को यदि परिणाम में बदल दिया जाय तो एमसीडी के 272 वार्डों में भाजपा को 180 सीटों पर जीत मिलती दिखाई दे रही है।

एमसीडी में भाजपा को भारी बहुमत, आम आदमी पार्टी को करारी शिकस्त, 272 वार्डों में भाजपा को 180 सीटों पर जीत
BJp Flag

एमसीडी चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है। शुरुआती रुझान से बीजेपी ने जो बढ़त बनाई है वह अभी तक बरकरार है। अभी तक के रुझान साफ बता रहे हैं कि पार्टी निगम चुनाव में हैट्रिक मारने जा रही है।

आम आदमी पार्टी को करारी शिकस्त

वहीं, दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार को इस चुनाव से करारा झटका लगा  है। आप को 44 सीटें मिलती दिख रही हैं। कांग्रेस तीसरे नंबर पर खिसक गई है उसे 33 सीटें मिलने की उम्‍मीद है। एमसीडी चुनाव में भारी जीत के आसार से उत्‍साहित भाजपा ने दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल से हार की नैतिक जिम्‍मेदारी लेते हुए पद से इस्‍तीफा देने को कहा है।

भाजपा ने कांग्रेस को तीसरे नंबर पर धकेला

शुरुआत में तीसरे स्थान पर चली गई आप दूसरे स्थान पर आ गई है, पर बेहतर प्रदर्शन न कर पाने से असंतुष्ट पार्टी के नेता मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर जुट गए हैं। इनमें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी शामिल हैं।

एमसीडी चुनावों में हुआ था 54 फीसदी मतदान

शुरुआती रुझानों में आप के भाजपा और कांग्रेस के बाद तीसरे स्थान पर चले जाने से परेशान सिसोदिया सहित पार्टी के अन्य नेता केजरीवाल के सिविल लाइन्स स्थित आवास पर पहुंच गए। हालांकि जल्द ही पार्टी दूसरे स्थान पर आग गई और इसने कांग्रेस को तीसरे स्थान पर धकेल दिया।

=>
=>
loading...