Lifestyle

चूहों से अगर हैं परेशान तो ऐसे पाएं निजात

rat-

वैसे चूहों के आतंक से हर कोई पेरशान है जिन घरों में चूहे हैं उन घर के सामान का नुकसान होना तो तय है चाहे सोफे हों या फिर कपड़े किसी को नहीं छोड़ते अगर रसोई में खाने की किसी चीजों को कुतर जाएं और फिर अनजाने में हम उन्हें खा लें तो ये हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में परेशान न हों आइए हम आपको आज चूहों को घर से बाहर भगाने के कुछ कारगर उपाय बताने जा रहे हैं।
प्याज: प्यााज की खुशबू चूहों को सहन नहीं होती है इसलिए ऐसी जगहों पर प्याज के कुछ टुकड़ों को डाल दें, जिस जगह से चूहे आते हैं। फिर आप देखें कैसे आते हैं चूहे।
फिनायल: फिनायल की कुछ गोलियां को उन जगहों पर रख दें, जहां से चूहे आते हैं, इसकी स्मेल से चूहे वहां से भाग जायेंगे। और फिर वापस नहीं आएंगे।
लाल मिर्च पाउडर: अगर आपके घर में ढेर सारे चूहे हैं और आपका नुकसान कर रहे हैं तो परेशान न हों आप अपने घर पर और उस जगह पर लाल मिर्च पाउडर डाल दें जहां से चूहे आतें हैं इसकी खुशबू से चूहों का दम घुटने लगता है और फिर चूहे आपके घर से भाग जाएंगे।
बेबी पाउडर – जिन जगहों से अत्यधिक चूहे आते हैं वहां पर आप बेबी पाउडर डाल दें, यह चूहों के लिए बहुत ही हानिकारक होता है इसके पड़ते ही चूहे भाग जायेंगे।
डिटर्जेंट पाउडर और अमानिया: दो चम्मच डिटर्जेंट और आधा गिलास अमोनिया में एक तिहाई पानी मिलाकर तैयार घोल को उस स्थान पर रखें, जहां से चूहें आते हैं, इसकी स्मेल से सारे चूहे भाग जाएंगे।
इंसान के बाल: जहां पर चूहे ज्यादा हों वहां पर बाल डाल दें इससे वे भाग जाएंगे और वह अगर कहीं गलती से खा लिये तो उससे उनकी मौत भी हो सकती है।
चूहा दानी: अधिकतर लोग चूहों को पकडऩे के लिए चूहेदानी का प्रयोग करते हैं इसमें रोटी का टुकडा या फिर ब्रेड या और कुछ फंसा देते हैं जिसे चूहे ज्यादा पसंद करते हैं फिर वह उसी के लालच में आते हैं और उस चूहेदानी में फंस जाते हैं फिर उसे लोग कहीं दूर छोड़ आते हैं जिससे फिर वह वापस नहीं आ पाते हैं।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar