International

चीन-रूस सीमा पर 1,555 जिंदा कारतूस बरामद

चीन, हेइलोंगजियांग, 1,555 कारतूस, चीन-रूस सीमा

चीन, हेइलोंगजियांग, 1,555 कारतूस, चीन-रूस सीमा

करक। चीन के हेइलोंगजियांग प्रांत में एक चीनी ग्रामीण को चीन-रूस सीमा पर 1,555 कारतूस मिले हैं, जिन्हें संभवत: जापानी सैनिकों द्वारा दशकों पहले छोड़ा गया था। योंगचांग गांव के ग्रामीण कुइ शिन को मंगलवार को एक नदी के किनारे दो लकड़ी के बक्से मिले, जिनके अंदर कारतूस भरे थे।

उन्होंने इसकी सूचना सीमा पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने घोषणा की 47.5 किलोग्राम मिले सभी कारतूस जिंदा थे। ये कारतूस संभवत: 1937 से 1945 के बीच जापानी आक्रमण के खिलाफ चीनी युद्ध के दौरान जापानी सैनिकों द्वारा छोड़े गए। इन्हें अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

=>
=>
loading...