Science & Tech.

गूगल पर 340 वर्ष पूर्व प्रकाश की गति निर्धारण का डूडल

गूगल, पूर्व प्रकाश, 340 वर्ष, डूडल

 

 गूगल, पूर्व प्रकाश, 340 वर्ष, डूडल

नई दिल्ली| गूगल ने बुधवार को एक डूडल बनाकर 340 वर्ष पूर्व प्रकाश की गति की खोज को याद किया। दानिश खगोल विज्ञानी ओले रोमर ने 1676 में प्रकाश की गति निर्धारित की थी, जो कि 2,99,792,458 मीटर प्रति सेकेंड है।

नासा एजुकेशन एंड पब्लिक आउटरीच प्रोग्राम के तहत स्टेन ओडेनवाल्ड ने समझाया कि 1676 में रोमर बृहस्पति के चक्र द्वारा उसके चंद्रमाओं के ग्रहण का अध्ययन कर रहे थे। उन्होंने देखा कि उनकी गणना वास्तविक गणनाओं से पीछे थी।

उन्होंने यह निष्कर्ष निकाला कि उनकी गणना और वास्तविक गणना में अंतर का संबंध, प्रकाश के पृथ्वी तक पहुंचने में देरी से था, क्योंकि वर्षभर में पृथ्वी से बृहस्पति की दूरी में बदलाव होता रहता है।खगोलीय पंचांग से बृहस्पति की दूरी और समय में देरी के अंतर को जानने के बाद उन्होंने आकलन किया कि प्रकाश की गति 2,99,792,458 मीटर प्रति सेकेंड है।

 

 

=>
=>
loading...