Uttar Pradesh

गरीबों के कल्याण पर खर्च होगा नोटबंदी से मिला धन: अमित शाह

भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, परिवर्तन यात्रा, महाराजगंजAmit Shah
भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, परिवर्तन यात्रा, महाराजगंज
Amit Shah

महाराजगंज।  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज यूपी के महाराजगंज में कहा कि नोटबंदी के बाद जमा धन गरीबों के कल्याण पर खर्च किया जाएगा और इससे अमीर एवं गरीब के बीच खाई खत्म होगी।

शाह ने यहां भाजपा की परिवर्तन यात्रा के तहत एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘आठ नवंबर के पहले जो पूछते थे कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काले धन के लिए क्या किया, वे आठ तारीख के बाद आज पूछते हैं कि मोदी जी आपने काले धन के लिए ये क्यों किया।’ शाह ने कहा, ‘जिन्होंने मोटी रकम जमा करायी है, उनको पकड़ा जाएगा। पेनाल्टी लगायी जाएगी और सारा धन गरीबों के कल्याण पर खर्च होगा। लूट का इकटठा धन गरीबों और किसानों पर लगाया जाएगा।’

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने सालों से जो रोकडा इकटठा किया था, आठ तारीख को एक साथ रददी हो गया। गरीब के पास तो काला धन है ही नहीं। ‘राहुल (गांधी), अखिलेश (यादव) और मायावती जी आपके पास जो (धन) पड़ा था वो सारा का सारा डूब गया।’ शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक की जाएगी। भाजपा की सरकार बनती है तो उत्तर प्रदेश देश का सबसे समृद्ध प्रदेश बन सकता है।

भाजपा विकास चाहती है जबकि सपा और बसपा ने जाति, तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति की है।

उन्होंने कहा कि सपा के शासनकाल में भू माफियाओं ने गरीबों की जमीन हड़प ली। ‘मैं भरोसा दिलाना चाहता हूं कि भाजपा की स्पष्ट बहुमत की सरकार ला दीजिए, जितने भू माफिया हैं, सब सात दिन के भीतर बोरिया बिस्तर लेकर राज्य की सीमाओं से बाहर चले जाएंगे।’ शाह ने कहा कि प्रदेश में जब कल्याण सिंह और राजनाथ सिंह की सरकारें थीं तो गुंडे या तो जेल में थे या प्रदेश के बाहर चले गये थे।

 

=>
=>
loading...