Business

कच्चे तेल की कीमत 49.64 डॉलर प्रति बैरल

कच्चे तेल, कच्चे तेल अंतर्राष्ट्रीय कीमत, प्राकृतिक गैस मंत्रालय, पेट्रोलियम मंत्रालय

नई दिल्ली | भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत गुरुवार को 49.64 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। यह बुधवार को दर्ज कीमत 49.44 डॉलर प्रति बैरल से अधिक है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीनस्थ पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।

कच्चे तेल, कच्चे तेल अंतर्राष्ट्रीय कीमत, प्राकृतिक गैस मंत्रालय, पेट्रोलियम मंत्रालय

रुपये के संदर्भ में भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत गुरुवार को बढ़कर 3247.61 रुपये प्रति बैरल हो गई जबकि बुधवार को यह 3237.55 रुपये प्रति बैरल थी। रुपया गुरुवार को मजबूत होकर 65.42 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ। बुधवार को यह 65.49 रुपये प्रति डॉलर था।

=>
=>
loading...