BusinessTop News

एस्टोनिया की जीडीपी से अधिक है मुकेश अंबानी की संपत्ति

रिलायंस इंडस्ट्रीज, अध्यक्ष मुकेश अंबानी, एस्टोनिया की जीडीपी, फोर्ब्स इंडिया, लगातार नौंवे साल देश के सबसे अमीर व्यक्तिmukesh ambani
रिलायंस इंडस्ट्रीज, अध्यक्ष मुकेश अंबानी, एस्टोनिया की जीडीपी, फोर्ब्स इंडिया, लगातार नौंवे साल देश के सबसे अमीर व्यक्ति
mukesh ambani

एस्टोनिया की जीडीपी से अधिक है मुकेश अंबानी की संपत्ति

नई दिल्ली। भारत ही नहीं दुनिया के सबसे बड़े उद्योगपतियों में से एक रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी लगातार नौंवे साल देश के सबसे अमीर व्यक्ति घोषित किए गए हैं। फोर्ब्स इंडिया के मुताबिक मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति करीब 22.7 अरब डॉलर (करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये) है। इस तरह अंबानी की परिसंपत्तियां यूरोपीय देश एस्टोनिया की कुल सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के बराबर हो गई है।

फोर्ब्स इंडिया ने देश के 100 सबसे अधिक अमीर लोगों की सूची जारी की है। इसके मुताबिक देश के शीर्ष पांच अरबपतियों की कुल परिसंपत्तियां 83.7 अरब डॉलर हैं। यह राशि मंगल पर मानव मिशन भेजने पर आने वाली लागत से भी अधिक है। इतनी राशि से 18 बार रियो ओलंपिक जैसे खेल आयोजित किए जा सकते हैं।

शीर्ष 20 के पास 80 फीसदी संपत्ति

फोर्ब्स ने कहा कि इसमें से ज्यादातर संपत्तियों का सृजन सूची के शीर्ष में शामिल लोगों ने किया है। सूची में 80-20 नियम को लागू किया जाता है तो इससे पता चलता है कि शीर्ष धनाढयों का कुल परिसंपत्तियों में हिस्सा कम हुआ है। इस नियम से तात्पर्य है कि सूची के शीर्ष 20 अरबपतियों के पास 80 प्रतिशत संपत्ति है।

10 फीसदी की दर से बढ़ोतरी

सूची के अनुसार शीर्ष 100 अरबपतियों की परिसंपत्तियों का कुल मूल्य 10 प्रतिशत बढ़कर 381 अरब डॉलर हो गया है। पिछले साल यह करीब 345 अरब डॉलर था। इस वर्ष की सूची में शामिल लोग वर्ष 2014 में भी अरबपति की श्रेणी में आते हैं, जबकि पूर्व में इनमें से कुछ करोड़पति थे। इस बार 100वें स्थान पर जगह बनाने वाले अरबपति की संपत्ति भी 1,25 अरब डॉलर की है।

देश के शीर्ष पांच अमीर

नाम- उद्योग- संपत्ति अरब डॉलर में

मुकेश अंबानी- रिलायंस इंडस्ट्रीज- 22.7

दिलीप सांघवी- सन फार्मा – 16.9

हिंदुजा परिवार- हिंदूजा समूह- 15.2

अजीम प्रेमजी- विप्रो- 15.00

पल्लोनजी मिस्त्री- शपूरजी पल्लोनजी समूह- 13.90

=>
=>
loading...