Uttar Pradesh

उप्र : 56 सिलेंडरों के साथ तस्कर गिरफ्तार

crime_1484239789

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में वाहन चेकिंग अभियान में गुरुवार को थाना पछायगांव क्षेत्र में चौराहे पर थानाध्यक्ष नेत्रपाल सिंह व उनके हमराहियों ने एक बोलेरो पिकअप को रोका और तलाशी ली गई। तलाशी में अवैध घरेलू गैस के 56 सिलेंडर बरामद हुए। पकड़े गए सिलेंडरों में से 50 में गैस भरे हुए थे, जबकि छह सिलेंडर खाली थे। फिलहाल पुलिस ने जिला पूर्ति अधिकारी को जांच सौंप दी है। आरोपी ने बताया कि सिलेंडरों को यहां से आगरा ले जाया जा रहा था। वहां से इन सिलेंडरों को बढ़े हुए दामों में बेच दिया जाता था। बहरहाल, पुलिस और जिला आपूर्ति विभाग जांच में जुटा हुआ है।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar