Uttar Pradeshलखनऊ

उप्र में मौसम साफ, तापमान में गिरावट

उप्र, लखनऊ, तापमानUP

 

उप्र, लखनऊ, तापमान
UP

लखनऊ | उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में शनिवार सुबह से ही हल्की धूप खिली हुई है, लेकिन तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान हालांकि मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और तापमान में और कमी आएगी।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में मौसम साफ रहेगा और धूप निकलेगी। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई, जबकि अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री, कानपुर का 20 डिग्री, झांसी का 21.2 डिग्री, इलाहाबाद का 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

=>
=>
loading...