Uttar Pradesh

उप्र : भतीजे की छेड़छाड़ से क्षुब्ध चाची ने आत्महत्या की

उत्तर प्रदेश के जनपद झांसी, भतीजे द्वारा छेड़छाड़, चाची ने आत्महत्या कीआत्महत्या

झांसी। उत्तर प्रदेश के जनपद झांसी के टोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र में भतीजे द्वारा छेड़छाड़ किए जाने से क्षुब्ध महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उत्तर प्रदेश के जनपद झांसी, भतीजे द्वारा छेड़छाड़, चाची ने आत्महत्या की
आत्महत्या

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसके आधार पर पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जनपद के टोड़ीफतेहपुर थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम बुढाई गांव में रहने वाली 28 वर्षीय चंदा अपने पति व बच्चों के साथ रहती थी। प्रतिदिन की भांति रविवार को सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों को चिंता हुई।

उन्होंने उसके कमरे में जाकर देखा जहां चंदा फांसी पर लटक रही थी। यह देख परिजनों ने इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी।

मृतका के पास एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें चंदा ने लिखा था, “माफ करना। उसकी मौत का जिम्मेदार उसका पति नहीं बल्कि रिश्ते में लगने वाला भतीजा शरमन है। जो उसे आए दिन छेड़खानी करते हुए परेशान करने लगा। कई बार उसे मना किया, लेकिन वह नहीं माना, जिससे तंग आकर वह आत्महत्या कर रही है।”

सुसाइट नोट में उसने अपनी बहन के लिए भी संदेश छोड़ते हुए कहा, “उसकी मौत के बाद वह घर आकर अपने जीजा और बच्चों को संभाल ले।” पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

=>
=>
loading...