Uttar Pradesh

उप्र : बलिया में किशोरी से दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश में बलिया जिले, दस साल की किशोरी से दुष्कर्मrape with minor
उत्तर प्रदेश में बलिया जिले, दस साल की किशोरी से दुष्कर्म
rape with minor

बलिया| उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के गांव में दस साल की किशोरी के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किए जाने का मामला गुरुवार को दर्ज किया गया है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक ने दी।

बलिया के पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने बताया कि आठ नवंबर को सुखपुरा थाना क्षेत्र के गांव में एक दस साल की किशोरी के साथ कथित रूप से उसके पड़ोसी ने घर में घुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।

पीड़िता के पिता की तहरीर पर गुरुवार को थाने में मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

=>
=>
loading...